Indian Railway-छोटी दूरी का टिकट लेना क्यों पसंद नहीं करते यात्री, ये समस्या क्यों बढ़ रही है ?
Indian Railway व्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी रेल नेटवर्कों में से एक है। हर दिन करोड़ों यात्री रेल से यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुई है, जिसमें बहुत बड़ा सवाल उठाया गया है–
“छोटी दूरी का टिकट लेना क्यों पसंद नहीं करते यात्री”
क्या है यह समस्या

कई यात्रियों का मानना है कि अगर उन्हें सिर्फ 2—3 स्टेशनों की दूरी तय करनी है, तो वे टिकट खरीदने की जरूरत नहीं समझते।
और इधर टिकट काउंटर पर लंबी कतारें होती है, जिसे दिखकर यात्री टिकट खरीदना पसंद नहीं करते। मोबाइल ऐप्स में तकनीकी दिक्कतें और “थोड़ी दूरी” का बहाना, यह प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है।
रेलवे को हो रहा है भारी नुकसान
भारतीय रेलवे के अनुसार, बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण हर साल करोड़ों रुपयों का रेलवे को नुकसान होता है।
Short-Distance Routes पर टिकट निरक्षक कम पाए जाते हैं, जिससे यह प्रवृत्ति और बढ़ जाती है।
यात्री ऐसा क्यों करते हैं ? जानिए 5 प्रमुख कारण
- “बस 2 स्टेशन हैं” — यात्री दूरी को छोटा समझते हैं।
- लंबी टिकट की लाइने और समय की कमी।
- UTS (Unreserved Ticketing App) के प्रति जागरूकता की कमी।
- कभी—कभी निरीक्षण न होने का भरोसा।
- “कोई पकड़ नहीं पाएगा” वाली मानसिकता रखना।

Indian Railway
Railways के लगातार प्रयास
भारतीय रेलवे ने हाल के वर्षों में
- UTS Mobile App
- QR-Code based paperless tickets
- Automatic Ticket Machine
इसके बावजूद, यात्रियों में जागरूकता की अभी बहुत ज्यादा कमी है।
सोशल मीडिया पर चर्चा
कुछ यूजर्स ने कहा—
- “लोगों की सोच बदलनी होगी, यह चोरी ही है।”
- वहीं कुछ ने रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाए।
- “अगर टिकट लेना आसान हो, तो जरूर लेंगे।

Indian Railway
क्या हो सकता है समाधान ?
- मोबाइल टिकटिंग को और ज्यादा आसान बनाया जाए।
- हर छोटे स्टेशन पर QR बोर्ड लगाए जाएं।
- यात्रियों को जुर्माने की बजाय “पहली चेतावनी” दी जाए।
- ट्रेन में टिकट खरीदने की सुविधा बढ़ाई जाए।
निष्कर्ष
छोटी दूरी पर टिकट नहीं लेना शायद मामूली लगे,
लेकिन जब लाखों यात्री ऐसा करते है, तो यह Indian Railway के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बन जाती है।
यात्रा का असली आनंद तभी है, जब हम ईमानदारी से टिकट लेकर सफर का आनंद ले।
2 thoughts on “Indian Railway-छोटी दूरी का टिकट लेना क्यों पसंद नहीं करते यात्री, ये समस्या क्यों बढ़ रही है”